राजद सुप्रिमों लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्म दिवस छतरपुर मे धूम-धाम से मनाया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिलें के छतरपुर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुप्रिमों लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन को सामाजिक व सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं लालू प्रसाद यादव की जन्म दिवस पर राजद नेता कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की छतरपुर राजद पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक व सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर छतरपुर के ब्लॉक के सामने राजद के प्रखंड कार्यलय पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। जहां केक काटकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर पार्टी के नेता कार्यकर्ता व अधिकारियों ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों की आवाज रहे हैं। वे हमेशा दलित, शोषित व पिछड़ों को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किया है। इतना हीं नहीं संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर ने संविधान में दलित व पिछड़ों के उत्थान के लिए कानून बनाया है। इन्हीं के बदौलत यह कानून आज धरातल पर उतर पाया है वहीं सबों ने लालू की लंबी उम्र व स्वस्थ होने की कामना भी की। मौके पर राजद के प्रदेश माहासचिव श्री श्यामदास सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष लवलेश यादव, छतरपुर पाटन विधान सभा राजद प्रत्याशी श्री विजय राम। क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनदीप यादव, प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन, श्यामसुंदर यादव, राजनंदन यादव, पन्नू यादव, उमेश यादव। सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की 76वां जन्मदिन मनाते हुए जयकारों के साथ उनके लंबी आयू की कामना की।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें