धरती के जीवों का अस्तित्व पर्यावरण संरक्षण पर निर्भर है-अविनाशदेव।

पलामू न्यूज Live//पलामू -मेदिनीनगर अर्धशताब्दी पहले दुनिया के 119 देशों ने यह महशुस कर लिया था कि अगर प्रकृति व पर्यावरण को नहीं बचाये तो धरती से जीवन का नामोनिशान मिट जाएगा। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 05 जून की पहली बैठक को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषणा की। लेकिन स्थापना कि पहली आधिकारिक बैठक स्वीडन में हुई। तब से आज तक पर्यावरण के संरक्षण के लिए दुनिया के तमाम देश निरंतर लगे हुए हैं। इस वर्ष 2023 का मूल थीम है प्लास्टिक कचरा को कम करना। अत्याधुनिक जीवन शैली व आरामतलबी ज़िंदगी इन्शान को मौत के करीब धकेल रखा है अगर इन्शान समय रहते नहीं चेता तो खौफनाक मौत का मंजर सामने होगा। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र के विभिन्न संगठनों को साथ लेकर कोयल रिवर फ्रंट पर प्लास्टिक कचरा चुन कर प्लास्टिक मुक्त मिट्टीयुक्त प्रकृति व पर्यावरण बनाने का संकल्प लिए। इस अभियान को मेदिनीनगर नगरनिगम के पदाधिकारियों ने आयोजित व संचालित किया। बतौर ब्रांड एम्बेसडर अभियान में शामिल हुए प्लास्टिक से निजात पाने की दिशा में साहसिक व क्रांतिकारी कदम उठाने के विनम्र संदेश दिये। धरती है उस पर वनस्पति है, जल है तब जीवन है, इसलिए अपनी जान की कीमत पर भी पर्यावरण को बचाना है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें