आरबीआई का बडा़ फैसला दो हजार रुपये कि नोट होगी बंद,अपने निकटतम बैंक से करें संपर्क।

पलामू न्यूज Live// नई दिल्ली दो हजार रुपये का नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार दो हजार रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जायेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के अन्य बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2 हजार रुपये के नोट जारी करना बंद करने की सलाह दी है। आरबीआई ने यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है 30 सितम्बर 2023 तक दो हजार रुपये के नोट बैंक में जमा कराये जा सकेंगे। बतादें कि रिजर्व बैंक के मुताबिक 23 मई 2023 से भारत के किसी भी बैंक में एक बार में 2 हजार रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदला जा सकेगा नोट बदलने की सीमा बीस हजार रुपये है। आपको जानना बेहत जरूरी है कि साल 2016 में रिजर्व बैंक की नोटबंदी के बाद RBI बैंक ने दो हजार रुपये का नोट जारी किया था। किन्तु पिछले कुछ महीनों से दो हजार रुपये के नोट बाजार में कम नजर आ रहे थे लोगों का कहना था कि ATM से भी 2 हजार रुपये के नोट नहीं निकल रहे हैं इस संबंध में सरकार ने संसद में भी इसकी जानकारी दी थी। इसी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फैसला लिया है कि दो हजार रूपये का नोट मार्केट में नहीं है तो आखिर है कहा। जिनके पास दो हजार रुपये का नोट है वो 23 मई से सितम्बर 2023 तक अपना नजदीकी बैंक में जाकर 2000 रुपये का नोट जमा कर उसके बदले में अन्य नोट एक्सचेंज कर ले सकते हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें