हैदरनगर स्टेशन पर अब सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा ठहराव,सांसद बीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के हैदरनगर स्टेशन पर आज 12 मई 2023 दिन शुक्रवार से रांची- सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव को पलामू के सांसद बिष्णु दयाल राम ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। ट्रेन संख्या 18635/36 रांची-सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव का आज सांसद के दवारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हो रहे रेल विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। रांची-सासाराम-इंटरसिटी एक्सप्रेस के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव हेतु माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का धन्यवाद दिया। इस ट्रेन के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 का ठहराव हेतु। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद बीडी राम शामिल हुए और उक्त ट्रेन को प्रातः 04:48 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदिंत हो कि यात्रियों की सुविधा हेतु पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड द्वारा 18635/18636 रांची-सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के अंतर्गत हैदरनगर स्टेशन पर आज दिनांक 12 मई 2023 दिन शुक्रवार से दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया। उक्त ठहराव के साथ अब 18636 सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 4:46 बजे हैदरनगर स्टेशन पहुंचकर 4:48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 18635 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 22:35 बजे हैदरनगर स्टेशन पहुंचकर 22:37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विनोद कुमार सिंह, श्री कामेश्वर कुशवाहा, श्री अशोक चौहान, श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह, श्री रविंद्र कुमार सिंह, श्री रामप्रवेश सिंह, श्री रामेश्वर राम, श्री संतोष कुमार सिंह, सोमेश सिंह मंडल अध्यक्षगण, सांसद प्रतिनिधगण, दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रेलवे पदाधिकारीगण, सात पंचायत के मुखियागण एवं भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम यात्री एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

” हैदरनगर संवाददाता:पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें