भगवान बुद्ध के बताए धम्म के रास्ते पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बन सकता है: जेकेएम

पलामू न्यूज Live // पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को बुद्ध जयंती पर मेदिनीनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन की गई। ये कार्यक्रम करुणा के सागर सत्य-अहिंसा के अधिष्ठाता तथागत भगवान बुद्ध के पावन जयंती पर मेदिनीनगर स्थित कचहरी प्रांगण में झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में बुद्ध जयंती समारोह धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के संचालन केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डाकपाल रामनरेश राम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने भगवान बुद्ध की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया। तत्पश्चात मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केन्द्रीय महासचिव व लोहड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया बुद्धिनारायण पासवान, अखिल भारतीय अनुसूचित महासभा के पलामू जिलाध्यक्ष कृष्णा राम व सत्येन्द्र ठाकुर ने बारी-बारी से भगवान बुद्ध की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध के बताए धम्म मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व का गुरु बन सकता है। दुनिया को बिना किसी परालौकिक शक्ति व आत्मा- परमात्मा के अंधविश्वासी जाल में उलझाए बिना विश्व के पहले अध्यात्मिक वैज्ञानिक तथागत ने “अप दीपो भव” का संदेश देकर अपने भीतर झांकने व सम्पूर्ण दु:खों से मूक्ति का मार्ग दिखाया है। भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग व पंचशील का अनुशरण कर मानव समाज समता बंधुता व प्रेम को हमेशा के लिए प्रतिष्ठापित कर सकता है‌। इस कार्यक्रम के अवसर पर जेकेएम के मेदिनीनगर निगम क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप राम, महासचिव चंदू राम समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें