पलामू में श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102वीं जन्मोत्सव, बडे़ ही धूम-धाम के साथ मनाया गया।

पलामू न्यूज Live// पलामू के मेदिनीनगर में आनंद मार्ग जागृति नई मुहोल्ला में आनंद मार्ग के संस्थापक श्रीश्री आनंदमूर्ति जी का 102वीं जन्मदिन आनंद पूर्णिमा उत्सव दिनांक 05 मई 2023 दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। आनंदमार्ग पलामू भुक्ति कमिटी के भुक्ति प्रधान मधेस्वर देव ने बताया कि आनंदमार्ग के संस्थापक प्रभात रंजन सरकार का जन्म 1921 की बुद्धपूर्णिमा के दिन जमांलपुर बिहार में हुआ था। उन्होंने मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए तांडव व कोशिकी तथा मानसिक एवं आध्यातमिक विकास के लिए साधना का मार्ग प्रशस्त करके आनंदमार्ग मिशन की स्थापना की।
आनंद मार्ग मिशन समाज के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे आज दुनिया के सभी देशों में आनंदमार्ग अपने मिशन का कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम में नई मोहोल्ला स्थित आनंदमार्ग जागृति में सुबह से कीर्तन भजन साधना किया गया शोभा यात्रा भी निकाली गई।
शोभा यात्रा जागृति से स्टेशन रोड होते हुए चर्च रोड, कचहरी चौक, सरकारी बस डिपो, छःमुहान, शदिक चौक, स्टेशन चौक होते वापस जागृति को समाप्त हुआ। इस शोभायात्रा में जिले भर से आए सैकड़ों आनंदमार्गीयों ने हिस्सा लिया और मानव मानव एक है मानव का धर्म एक है व अन्य के नारे लगाते हुए अपने समाज का प्रचार प्रसार किया।
जागृति परिसर में बच्चों के लिए पेंटिंग, क्विज आदि का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य ब्रजगोपालआनंद अवधूत, बैजनाथ जी, विश्वनाथ जी, जगन्नाथ जी लक्ष्मण सिंह, गोपाल, अरविंद, प्रदीप, रामस्वरूप देव, मणिकांत, दीपक, सहज प्रिया, रेणु, मधुबाला, शारदा व अन्य आनंदमार्गी लोग उपस्थित थे।