भारत माता चौक के नाम पर साहित्य समाज चौक को भगवा चौक बनानेवाली मेयर कि पुतला दहन 8 मई को किया जाएगा:शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live// पलामू- मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया है कि आगामी 8 मई 2023 को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर निर्वाचित निवर्तमान मेयर श्रीमती अरुणा शंकर का साहित्य समाज चौक का अंतिम समय में भारत माता चौक के नाम पर भगवा चौक के रूप में आनन-फानन में उद्घाटन किया है। साथ हीं पूरे कार्यकाल में झारखण्डी महापुरुषों की भीषण उपेक्षा के खिलाफ आगामी 8 मई को स्थानीय राजेन्द्र चौक(छ: मुहान) पर संविधान बचाओ मोर्चा के बैनर तले पुतला दहन और नुक्कड़ सभा कर आन्दोलन की शुरुआत किया जाएगा। जारी विज्ञप्ति में श्रीसत्रु ने कहा है कि अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा के मेयर व डिप्टी मेयर को पलामू के परम यशस्वी राजा मेदिनी राय जिनके नाम पर इस नगर का नामकरण किया गया है। उनकी याद नहीं आई नगर के किसी चौक- चौराहे को उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने के लायक भाजपाइयों ने नहीं समझा‌‌। बात चाहे रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित झारखण्ड के आइकाॅन भगवान विरसा मुंडा जी के प्रतिमा का सुन्दरीकरण की बात हो। अथवा बेलवाटिका तालाब स्थित पलामू प्रमंडल के हमारे लड़ाके पुरखे नीलाम्बर- पिताम्बर की उपेक्षित प्रतिमा के सुन्दरी करण की बात हो। इस पर भगवा ब्रिगेड ने एक बार भी विचार नहीं किया जबकि कुछ लोगों को खुश करने के लिए एक ही सड़क में कई बोर्ड चिपका दिए गए। जारी विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने पलामू जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए पूछा है। अगर साहित्य समाज चौक पर लगी कथित मूर्ति भारत माता की है तो उनके हाथ में राष्ट्र ध्वज के बदले भगवा झण्डा क्यों हैं क्या पलामू प्रशासन ने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया। नगर निगम प्रशासक को यह भी बताना चाहिए कि शाहपुर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक के निचले हिस्से में हिन्दू देवी- देवताओं की तस्वीरें लगवाना कहां तक उचित है। क्यों इस विषय पर झामुमो, कांग्रेस व राजद के लोग चूप हैं जब दूसरे धर्म के लोग उस चौक से अपने जुलूस लेकर गुजरेंगे,तब किसी अज्ञानी के पैर लगने व पान आदि खाकर थूकने से भावना आहत गिरोह को पांकी की तरह दंगा भड़काने का मौका नहीं मिलेगा। अगर जान बूझकर जिले के उपायुक्त व नगर आयुक्त ऐसी गतिविधियों को नजरंदाज कर रहे हैं तो माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए। भारतीय संविधान की मुल भावना को नजरंदाज कर रहे हैं विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा है। पुतला दहन व नुक्कड़ सभा के बाद। उपरोक्त मांगों के अलावा मेदिनीनगर समाहरणालय प्रांगण में बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर, भगवान विरसा मुंडा, परम यशस्वी राजा मेदिनी राय व लड़ाकू वीर पुरखे नीलाम्बर- पिताम्बर की प्रतिमा लगाने यादि मांगों को लेकर उपायुक्त पलामू को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही पलामू प्रमंडल में भाजपा के गैर संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र की बात करनेवाले सांसद, विधायकों व नगर निगम के निवर्तमान मेयर व डिप्टी मेयर को भारी मतों से हराने के लिए जागरुकता अभियान की शुरुआत की जाएगी‌।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें