पलामू को शिक्षा का हब बनाने में अविनाश देव जी निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका-टूटू सिंह।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर नावाहाता स्थित ख्यातिप्राप्त संत मरियम आवासीय विद्यालय में विद्यालय के चेयरमैन सह झारखंड सरकार के निवर्तमान माटी कला बोर्ड सदस्य अविनाश देव जी से पलामू ज़िला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। मौक़े पर उन्होंने शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक के विभिन्न पहलुओं पर देव जी के साथ काफ़ी देर तक चर्चा की। वहीं बात- चीत के दरम्यान पता चला कि माटी कला बोर्ड का पुर्नगठन होनेवाला है। मौक़े पर ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह ने झारखंड सरकार से अपील करते हुए कहा कि अतिशीघ्र माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन किया जाये, ताकि झारखंड के लाखों बेरोज़गार शिल्पकारों को रोज़गार से जोड़ा जा सके। आगे उन्होंने मीडिया को बताया कि शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अविनाश देव जी का सदा से ही सराहनीय योगदान रहा है। पलामू को शिक्षा का हब बनाने में भी देव जी की सक्रिय भूमिका रही है, वहीं देव जी हर सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराते हैं। इस बीच ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह ने विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया और देव जी को शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। चर्चा के बीच उन्हें पता चला कि उनके अनुज स्वरूप मित्र व मासिक पत्रिका अरण्य वाणी के संपादक विनोद सागर जी का पुत्र शिवम सागर (चुन्नू), इसी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत है। उन्होंने उससे मिलकर शुभाशीष दिया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के अन्य बच्चों के बीच भी कुछ पल बिताए। वहीं इस मुलाक़ात को यादगार बताते हुए अविनाश देव ने आलोक जी का तहे-दिल से आभार व्यक्त किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें