यज्ञ समापन के बाद किया गया भक्ति जागरण का आयोजन झूमे सैकडो़ श्रोता, ॐ सनानत धर्म सभा ने किया जागरण मंच का उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live// श्रीरामचरितमानस नवाहण पारायण पाठ महा यज्ञ के समापन पर नीलाम्बर- पीतांबरपुर प्रखंड के पथरही गांव में “ॐ सनातन धर्म सभा” एवं यज्ञ कमेटी के तत्वाधान में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस भक्ति जागरण के मुख्य अतिथि ‘ॐ सनातन धर्म सभा’ का केन्द्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी व यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंदन दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर जागरण मंच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के हीं रामकृष्ण दुबे ने किया वहीं आयोजकों द्वारा “ॐ सनातन धर्म सभा” के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व पुष्प माला देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। ॐ सनातन धर्म सभा के द्वारा यज्ञ समिति सदस्यों को श्रीरामचरितमानस, फुल माला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “ॐ सनातन धर्म सभा” के केन्द्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा प्रेम व सद्भाव बना रहता है। वहीं लोगों में भक्ति भावना का संचार होता है, मंच उद्घाटन के बाद कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक शशि श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह क्रांति, सुषमा शर्मा,व दीवाकर सिन्हा के भक्तिमय प्रस्तुति को सुनकर साथ हीं मन मोहक झांकी देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। वहीं यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंदन दुबे ने कहा कि हमारे गांव में 13वर्षों से श्रीरामचरितमानस नवाहण पारायण पाठ महा यज्ञ का आयोजन होते आ रहा है। इसे हम सभी युवाओं ने आगे भी निरंतर चलाते रहेंगे गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होना आपसी भाईचारा का प्रतीक है। मौके पर ॐ सनातन धर्म सभा के केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, सचिव अवध किशोर राय, मंत्री मुनींद्र नाथ दुबे, मंत्री सुदर्शन सोनी, मंत्री आकाश कुमार सिंह, महामंत्री आनंद कुमार, बाल केश पासवान। यज्ञ समिति उपाध्यक्ष चिंटू दुबे, सचिव अंजनी दुबे, उपसचिव श्याम किशोर दुबे, कोषाध्यक्ष रामनारायण दुबे, उप कोषाध्यक्ष त्रिभुवन दुबे, मनोनीत दुबे, मुरलीधर दुबे के अलावा हजारों लोग भक्ति जागरण में पूरी रात झूमे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें