सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पांच आरोपियों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू प्रमंडल के लातेहार जिला चंदवा थाना क्षेत्र के हाका गांव में पीछले शनिवार को एक दलित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित मामले में लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने एंट्री मारी और एक सप्ताह के अंदर मामले का आखिरकार खुलासा कर हीं दिया। साथ हीं इस निर्मम हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। इस सामुहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों में दीपक मुंडा, बाबू लोहरा, पप्पू लोहरा तिनों हाका चंदवा निवासी एवं कैलाश गंझू कुम्भीयाआटा चंदवा निवासी लालमोहन सिंह मंझलाडीह चंदवा निवासी सामिल हैं। बता दें कि लातेहार जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया।
कि चंदवा थाना क्षेत्र के हाका गांव में पीछले 15 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के पीछे से मिला था। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी ये उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।
वहीं इस घटना में सामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कई संगठनों के द्वारा किया गया था साथ हीं पुलिस को खुली चुनौती दिया गया था। पुलिस एक सप्ताह के अंदर दोषियों को अगर गिरफ्तार नहीं करती है तो इसकी शिकायत झारखंड के डीजीपी को किया जाएगा साथ ही झारखंड के सभी संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
लेकिन लातेहार पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए SDPO संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया इस टीम ने वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की। जिसमें पुलिस ने मौके से बरामद गांजा का चिलम व अन्य सामानों के आधार पर जांच शुरू की शक के आधार पर कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के पुछ- ताछ में सभी युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया गिरफ्तार युवकों ने लातेहार पुलिस को बताया। कि उन्होंने नाबालिग लड़की को उसके घर के पास से उठाया और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया हत्या करने के बाद उसके शव को घर के पास फेंक दिया। वहीं पुलिस को बरामद समानों में घटनास्थल से चार आरोपियों का पहना हुआ कपड़ा, आरोपियों द्वारा पीया गया बीड़ी का रैपर, गांजा का चीलम, खून लगा पत्ता सामिल है।
गिरफ्तार करने के लिए गठित एसआईटी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, जमील अंसारी, नारायण यादव, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार महतो, दिवाकर धोबी, सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सैट 202 चंदवा, माल्हन पिकेट के सशस्त्र बल, नावाटोली पिकेट के सशस्त्र बल, सिकनी पिकेट के सशस्त्र बल व चेतर पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।