पानी कि तलाश में जंगल से रास्ता भटक कर गांव पहुंची हिरण, कुत्तों ने किया हमला तो ग्रामीणों ने बचाई जान फिर वन विभाग को सौंपा।

पलामू-छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल गांव में मंगलवार कि सुबह पानी के तलाश में जंगल के रास्ता भूल कर एक हिरण कवल गांव पहुंची थी। इस दौरान गांव के ही एक चापाकल के बगल में हिरण को देखकर कुतों ने उसपर हमला कर दिया यह देख स्थानीय ग्रामीणों ने कुतों से छुड़ाकर हिरण को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं कवल पंचायत के मुखिया अनुज सिंह ने बताया कि कुतों के हमले में हिरण घायल हो गई थी जिसकी सूचना वन प्रभारी परिसर पदाधिकारी प्रियदर्शी प्रमोद को दिया गया। सूचना मिलने पर थोड़ी देर के बाद वन विभाग के रेस्क्यू टीम गाँव पहुँचा ग्रामिणों ने हिरण को विभाग को सुपुर्द कर दिया। हिरण को कुतों से बचाने में कवल पंचायत के मुखिया अनुज सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रिंजय सिंह, संतोष सिंह, रामा सिंह, शंभू यादव सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई है। घटना पर वन प्रभारी परिसर पदाधिकारी प्रियदर्शी प्रमोद ने आशंका जताई की शायद पानी की तलाश में जंगली हिरण रास्ता भटक कर कवल गाँव पहुंची होगी। वहीं पशु चिकित्सकों के द्वारा इलाज कर हिरण को घने जंगलों में छोड़ दिया गया है।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें