सरकार की गलत नितियों के खिलाफ पुरे राज्य के युवा कल सड़क पर होंगे-आजसू।

पलामू-मेदिनीनगर दिनांक 12 जनवरी 2023 दिन बुधवार को आजसू छात्र संघ द्वारा प्रेस वार्ता कर कल युवा दिवस पर आयोजित उठो जागो संकल्प आक्रोश मार्च पर हज़ारो युवाओ को मार्च में शामिल होने हेतु आग्रह किया गया। जिला प्रवक्ता अभिषेक राज ने बताया की हज़ारो की संख्या में कल युवा छात्र रांची कूच करने की तैयारी कर चुके है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के विचार “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये” इसी को संकल्प मानते हुए। सरकार की दोहरी नीतियों के खिलाफ आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में हजारो छात्र सोई हुई हेमंत सरकार को नींद से जगाने के लिए सड़क पर आएंगे और उन्हें जगाने का प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा की पढ़ने वाले युवा छात्रों को आज सड़क पर आना पड़ रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है कल के कार्यक्रम में पलामू जिला भी अपनी पूर्ण और दमदार उपस्थिति दर्ज करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। विश्वविद्यालय प्रभारी विनीत शुक्ल ने बताया की सुरु से ही राज्य की हेमंत सरकार छात्रों,युवाओ को छलने का प्रयास कर रही है जिससे युवाओ का आक्रोश चरम सिमा पर है जो कल सड़क पर दिखने को मिलेगा। जिला उपाध्यक्ष मुकेश पासवान ने बताया की पलामू के सभी प्रखंडों से छात्र भारी संख्या में कल रांची कूच करने के लिए तैयारी पूर्ण किये है। जिला महासचिव बिपिन शुक्ला ने कहा की सभी छात्रों को अपने हक़ के लिए आगे आना चाहिए और कल के कार्यक्रम में सभी छात्र शामिल हो।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें