राष्ट्रीय युवा दिवस पर छतरपुर विकास मंच के हेल्पलाइन सेंटर में आयोजित हुआ पुष्पांजलि समारोह।

पलामू-छतरपुर राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नगर पँचायत मुख्यालय में स्थित छतरपुर विकास मंच के हेल्पलाइन सेंटर में पुष्पांजलि समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सह हेल्पलाइन सेंटर के संस्थापक अरविंद गुप्ता चुनमुन ने की। इस मौके पर स्वामी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वहीं इस मौके पर स्वामी जी के किये अनुकरणीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अरविंद गुप्ता ने कहा कि स्वामी जी के कार्य युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा है। उन्होंने भारत की गरिमामयी संस्कृति और उसकी सभ्यता को अपने ज्ञान से विश्व के पटल पर अधिष्ठापित किया। यही कारण है कि आज भी विदेशियों में भारत की संस्कृति के प्रति आकर्षण बना हुआ रहता है। उन्होंने कहा कि छतरपुर को भी उनके दिखाए गए राह पर चल कर ही समृद्ध किया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित ठाकुर दीपू पांडे,पियूष मिश्रा,प्रकाश कुमार,पप्पू यादव,मनोज यादव,अमित गुप्ता,सुनील गुप्ता,सोनू गुप्ता,राहुल यादव, रजनीश देव,अनूप ठाकुर, राजेंद्र जायसवाल,मुन्ना चंद्रा,अशोक प्रसाद,रामजी प्रसाद,दीपक यदुवंशी,रिशु गुप्ता सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से यमुना कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें