पलामू में अपराधी रात को गोली मारकर किया हत्या, शाम को पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार।

पलामू न्यूज Live//पलामू: जिला मुख्यालय के मेदिनीनगर में गुरुवार कि देर रात हुए गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैज खान को पलामू पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया है। इस मुठभेड़ में फैज खान के पैर में दो गोली लगी है, जिसके बाद से उसे इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है और एक अपराधी भागने में कामयाब हो गया। भागते हुए अपराधी का तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है परंतु पहचान में नहीं आ रहा है, पुलिस ने सुचना देने वाले को दस हजार रुपए इनाम देने कि घोषणा किया है उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

अपराधी रात को गोली मारकर किया हत्या, शाम को पुलिस ने अपराधी की पैर में मारी गोली।

गुरुवार की देर रात पलामू जिले के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शताब्दी मार्केट में जमीन कारोबारी एवं बैग हाॅल सेल दुकानदार गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अपराधी फैज खान व उसके साथियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। उसके बाद उसे गिरफ्तार करने हेतु, इस मामले में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फैज खान पांकी और तरहसी के सीमावर्ती इलाके में अपने साथियों के साथ मौजूद है। सूचना के आलोक में पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया, उसी दौरान अपराधियों की ओर से पुलिस की छापामारी दल पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में, फैज खान के पैर में दो गोली लगी है जबकि उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। घायल फैज खान को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महोदया रिष्मा रमेशन ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान के क्रम में यह मुठभेड़ हुई है, एक अपराधी को पैर में गोली लगी है पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फैज खान कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। वह 2012 में जेएमएम नेता लड्डू खान हत्याकांड समेत कई संगीन घटनाओं का आरोपी रहा है जो सजा काटकर जल्द ही जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में अभियान जारी है। लोगों का कहना है कि गुड्डू खलिफा उर्फ समीर खलिफा ने लड्डू खान हत्या कांड का गवाह बना था, उसी को लेकर सजा काट कर बाहर आने पर फैज खान ने उसे गोली मारी होगी। अपराधियों ने गुड्डू खलीफा को पीठ के पीछे से गोली मारी थी जो सीने में जाकर फंस गया और एक गोली उसके पैर में मारी थी। मौके पर दहशत फैलाने हेतु अपराधियों ने चार-पांच राउंड फायरिंग भी किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी मौका का फायदा उठाकर अपराधियों ने घटनास्थल से फरार हो गए थे, पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। इस घटना के बाद मौके से लोगों ने घायल अवस्था में समीर खलीफा को अस्पताल ले गए जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, शुक्रवार के दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं शुक्रवार की दोपहर में ही खाक सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना के बाद जिला में पुलिस महकमे की तारीफ की चर्चाएं चारों तरफ हो रही है, रात को अपराधीयों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या की थी। वहीं 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बिना अल्टीमेट दिए हुए अपराधी के पैरों में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस के प्रति जिले की आमजन को भरोसा और बढ़ गया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें