पलामू पुलिस ने दो बड़े डीजे साउंड ‘शगुन और नटराज’ को जब्त कर किया करवाई।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिला मुख्यालय में रामनवमी के दौरान बढ़ते शोर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के टाउन थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने दो बड़े डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए डीजे में उत्तर प्रदेश का शगुन डीजे और मध्य प्रदेश का नटराज डीजे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों डीजे राज्य के बाहर से लाए गए थे और रामनवमी जुलूस में तेज आवाज में बजाए जा रहे थे। घटना के दौरान पलामू जिला के मेदिनीनगर में तेज ध्वनि और भीड़-भाड़ के कारण एक महिला की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उस महिला के परिजनों ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे को जब्त कर लिया है। वहीं शुक्रवार को रामनवमी के जूलूस में मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड पर एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां एक डीजे से जुड़े डीजी जनरेटर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया। पलामू पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है, नियमों को ताख पर रखकर अनदेखी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। वैसे रामनवमी त्यौहार को लेकर जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक की गई थी और थाना प्रभारी के द्वारा कहा गया था कि उच्च आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करना है। परंतु प्रशासन के आंखों के सामने ऊंची आवाज में डीजे कैसे बजाया गया। कही न कही उनकी मिलीभगत से ये सब हो रहा है, या फिर वो लोगों को झुठी तशली देते हैं सोचिए आमजन किस पर विश्वास करे। प्रशासन ने हीं शांति समिति के बैठक में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी भी हाल में डिजे साउण्ड नहीं बजाने दिया जाएगा। बता दें कि रामनवमी जुलूस के बाद कुछ लोगों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि शहर में ऐसा साउंड आया था उसकी ध्वनी सुनकर हम सभी के शरीर में तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई है। कुछ बुजुर्गों को तो अस्पताल में एडमिट भी होना पड़ गया है, क्या गुजर रहा होगा उनके ऊपर जिन्हें हार्ट की प्रॉब्लम है उनसे मिलिए और पूछ कर देखिए कैसे बिता है उनकी रामनवमी त्यौहार। जिला प्रशासन को पलामू न्यूज Live की पुरी टीम की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद कम से कम रामनवमी त्योहार में पलामू पुलिस ने दो डीजे को जब्त कर उनके ऊपर कार्रवाई की शुरुआत कि है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें