पलामू से बरेली भेजी जा रही थी डोडा, पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 31 मार्च 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिन्द्रा एक्सयूवी-500 वाहन में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन से कुल 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया, वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में संजीव शर्मा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता हरचरण शर्मा, ग्राम फरीदपुर, मुहल्ला फर्राखपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश एवं निजामुद्दीन राईन, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता स्व० रौफ राईन, निवासी थाना कांडी, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। बता दें कि निजामुद्दीन राईन का इस मामले में पहले भी अपराधिक इतिहास पलामू में रहा है तरहसी थाना कांड संख्या-100/2020, धारा 15/25/27(A) एनडीपीएस एक्ट, पांकी थाना कांड संख्या-51/2025 धारा 309(4) बीएनएस आदि। वहीं पुलिस के पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डोडा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं। इस संबंध में मंगलवार को मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31 मार्च 2026, धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, मनातू थाना प्रभारी पु०अ०नि० विक्की कुमार, पु०अ०नि० अशोक टोप्पो मनातू थाना, स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार, स०अ०नि० मथुरा महतो, मनातू थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे। पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार आगे भी छापेमारी जारी रहेगी, पलामू पुलिस आमजनों से अपील करती है कि आपके क्षेत्र के आस-पड़ोस अगर अफ़ीम पोस्ता (डोडा) कि खेती की जा रही है, उसे रोकें या नज़दीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें आपकी नाम गोपनीय रखीं जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें