शिवचर्चा सह होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, सामाजिक समरसता का संदेश।

पलामू न्यूज Live//पलामू, मेदिनीनगर: बसंत ऋतु की सुहानी बेला और फागुन की उमंग के बीच पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर लोइंगा मध्य विद्यालय परिसर में शिवचर्चा सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वहीं प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। रंगों और भक्ति के संगम ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन सह झामूमो नेता अविनाश देव शामिल हुए। वरेण्य गुरु भाई गोकुलानंद तिवारी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। वातावरण में भक्ति और उल्लास का सुंदर समन्वय देखने को मिला। वहीं अपने संबोधन में श्री अविनाश देव ने कहा कि शिव का स्वरूप समता, त्याग और निरालापन का प्रतीक है यदि हम शिव के गुणों को अपने जीवन में उतार लें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। हमें आपसी प्रेम, सहयोग और संतुलन के साथ जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और परंपराओं को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया महिला और पुरुषों ने टोली बनाकर भक्ति गीतों और फाग का गायन किया। ‘बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले’ तथा ‘आज बृजवा में होली रे रसिया’ जैसे गीतों पर लोग झूमते नजर आए पूरा परिसर रंग और संगीत से सराबोर हो गया। इस
कार्यक्रम में प्रतिमा बहन, ओंकार नाथ तिवारी, अमोद सिंह, राधेश्याम गुरु भाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्यौहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें