पलामू जिले के कई प्रखंडों में रविवार को 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

पलामू न्यूज लाइव//मेदिनीनगर: पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को लगभग 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीजीसीआईएल के लहलहे सब-ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण यह व्यवधान रहेगा। सहायक विद्युत अभियंता (शहरी) ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लहलहे सब-ग्रिड में रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस अवधि में लहलहे से सुदना सब-ग्रिड को होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसका सीधा प्रभाव सुदना ग्रिड से जुड़े सभी पावर सब-स्टेशनों पर पड़ेगा। प्रभावित पावर स्टेशनों में रेडमा, सुदना, बैरिया, पाटन, पदमा, तुकबेरा, परसाई, सेमरा, गहरपथरा, लेस्लीगंज, कचरवा, पांकी, रामगढ़, गांधीपुर एवं पोखराहा शामिल हैं। इन पावर स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों जैसे मनातू, पड़वा, तरहसी, पाटन समेत आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने आम उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य के कारण अस्थायी असुविधा होगी। लेकिन यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

पलामू न्यूज लाइव

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें