लेस्लीगंज पेट्रोल पंप के पीछे किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, जिला परिषद प्रत्याशी वरूण जायसवाल ने फिता काट कर किया उद्घाटन।
पलामू न्यूज Live//नीलांबर पीतांबरपुर: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जैप-8 पेट्रोल पंप के पीछे रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी पुर्णाडीह पंचायत के उप मुखिया सह भावी जिला परिषद प्रत्याशी गौरव कुमार जायसवाल उर्फ वरूण जायसवाल, राजीव सिंह, मनोज सिंह चेरो ने संयुक्त रूप से रेड रिबन काट कर कार्यक्रम का शुरुवात किया।
बता दें कि इस कार्यक्रम को कुछ वर्षों से पुलिस कैंप पेट्रोल पंप के पीछे प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ट्रैक्टर संचालकों के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह के रूप में आयोजन किया जाता है। इस होली मिलन समारोह का आयोजन कर्ता अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, सचिव रविशंकर शुक्ला, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक यादव, उप सचिव अरविंद यादव, उप कोषाध्यक्ष अमित सिंह, सदस्य गौतम सिंह, चंदन यादव यादि है।
वहीं कमेटी के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि भावी जिला परिषद पश्चिमी प्रत्याशी युवा समाजसेवी वरूण जायसवाल को पहुंचते ही गर्मजोशी के साथ फुल माला के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि वरुण जायसवाल ने कमेटी के लोगो व क्षेत्र वासियों को होली, रमजान व ईद का अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाई चारगी का पर्व है इसे मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
उन्होंने कहा कि छोटा-मोटा बिजनेस करने वाला ग्रामीण क्षेत्र का युवा हूं राजनीति से मैं कोसो दूर था लेकिन पंचायत के लोगों ने जबरदस्ती मुझे वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ाया और मुझे पुर्णाडीह पंचायत के उप मुखिया की कुर्सी पर बैठा दिया तबसे हम समाज का सेवक बन गया। अब प्रखंड क्षेत्र के युवा भाई बहनों एवं अभिभावकों का डिमांड है कि आप जिला परिषद का चुनाव लड़िये हम सभी आपके साथ हैं। इसलिए आप सभी नीलांबर पीतांबरपुर पश्चिम के क्षेत्र वासियों के भरोसे जिला परिषद के चुनाव मैदान में खड़ा हूं आगे आप सभी का जो आदेश होगा उसका पालन करने के लिए मैं तैयार हूं।
वहीं होली मिलन समारोह आयोजन कर्ता कमेटी के अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में वरूण जायसवाल जैसे युवा की आवश्यकता है, जिला परिषद तो बहुत बने लेकिन अभी तक युवाओं के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है। सिर्फ वादा विकास करने के लिए करते हैं परंतु जितने के बाद सब अपना पेट भरने में मशगूल हो जाते हैं इसलिए हम सभी युवा सोच समझकर वरुण जायसवाल को जिला परिषद पश्चिम से चुनाव लड़ाने के लिए खड़ा किए हैं आज इसकी घोषणा होली मिलन समारोह के माध्यम से हम सभी कर रहे हैं और इनके साथ तन मन धन के साथ खड़ा है।
वहीं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी पती समाजसेवी मनोज सिंह चेरो ने कहा कि युवा दिलों के धड़कन हमारे परम मित्र गौरव जायसवाल उर्फ वरूण जायसवाल को हम सभी इस बार नीलांबर पीतांबरपुर पश्चिमी से जिला परिषद का चुनाव लड़ाने के लिए खड़ा किए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र के समस्त लोग इन्हें भरपूर सहयोग करेंगे इन्हें पता है कि समाज का सेवा कैसे किया जाता है। हम सभी इन्हें जबरदस्ती वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा कर उप मुखिया के कुर्सी पर बैठाया है तब से ही समाज का सेवा करते हैं इसलिए अनुभव है इन्हें जनता का कैसे सेवा करना है।
इस होली मिलन समारोह में भोजपुरी कलाकार रविलाल यादव एवं संविदा राज के द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक रंग में रंगे नजर आए और खुब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रंगारंग होता रहा जो शांति से संपन्न हुई।
मौके पर राजीव सिंह, पुर्णाडीह मुखिया पति गुड्डू कुमार सिंह, मनोज सिंह, शेखर विश्वकर्मा, निरज पासवान, शिवम जायसवाल, पप्पू कुमार यादव, रविशंकर शुक्ला, प्रमोद पासवान, अरविंद यादव, अमित सिंह, दीपक यादव, टिंकू शुक्ला, बाबू गिरी, गौतम सिंह, नवनीत जायसवाल सहित अन्य कई गणमान्य एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

