झारखंड के वित्त मंत्री होंगे सनातन धर्म सभा केन्द्रीय समिति होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि।

पलामू न्यूज Live//पलामू: नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज मध्य विद्यालय के मैदान में 1 मार्च 2026 दिन रविवार को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को लेकर सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति के द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों, उद्देश्य एवं अतिथियों की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, भाईचार्गी और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर होंगे। जबकि प्रशांत किशोर एवं वरुण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
वहीं केंद्रीय संरक्षक शिव शंकर पासवान ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि ईर्ष्या-द्वेष भुलकर आपसी प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और लोगों को आपसी मेल-जोल का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभा लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रही है जो आगे भी इसी तरह से रहेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय संरक्षक बालकेश पासवान, राजू गुप्ता सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में झारखंड और बिहार के जाने-माने फगुआ गायक कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिससे दर्शकों को पारंपरिक होली गीत-संगीत और लोकनृत्य का भरपूर आनंद मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें