भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर उन्हें मोक्ष प्रदान किया था:नवल किशोर राय।

पलामू न्यूज Live//पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर माता शबरी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहीं प्रखंड क्षेत्र के कोट खास पंचायत अंतर्गत सीताडीह गांव में भी माता शबरी की जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम बोरवेल्स के प्रोपराइटर सह कोट खास पंचायत के मुखिया नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय माता शबरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मौके पर उपस्थित माता शबरी जयंती कमेटी के लोगों ने मुख्य अतिथि डब्लू राय को फुल माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संबोधन में श्री नवल किशोर राय ने कहा कि शबरी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है। शबरी जयंती हर साल फाल्गुन कृष्ण सप्तमी को माता शबरी की भगवान राम के प्रति निश्चल भक्ति, अटूट आस्था और निस्वार्थ प्रेम को याद करने के लिए मनाई जाती है। यह पर्व दर्शाता है कि ईश्वर जाति या सामाजिक स्थिति नहीं, बल्कि केवल सच्चा प्रेम देखते हैं क्योंकि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर उन्हें मोक्ष प्रदान किया था। शबरी जयंती मनाने के मुख्य कारण और महत्व भक्ति और प्रेम का प्रतीक है यह जयंती भक्त और भगवान के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जहां शबरी ने वर्षों तक राम के आने की प्रतीक्षा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। भगवान राम द्वारा जूठे बेर खाना पौराणिक कथाओं के अनुसार शबरी ने मीठे बेर खिलाने के लिए उन्हें चख-चख कर रखा था। राम ने उनकी भावना का सम्मान करते हुए वे जूठे बेर बड़े प्रेम से खाए। शबरी भील समुदाय से थीं जो दर्शाता है कि भक्ति में सर्वोच्च स्थान प्रेम का है न कि उच्च कुल या वर्ग का मतंग ऋषि की शिष्या शबरी की तपस्या और धैर्य को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि निस्वार्थ सेवा और सच्ची निष्ठा से भगवान को पाया जा सकता है। इस दिन श्रद्धालु रामभक्त शबरी की पूजा करते हैं और कथा पढ़ते हैं। मौके पर सीताडीह गांव के लोगों ने मुख्य अतिथि को माता शबरी कि मंदिर या चबुतरा स्थापित करने में सहयोग करने को कहा तो तुरंत श्री राय ने कमेटी के लोगों को निर्माण कार्य चालू करने को कहा। मौके पर अध्यक्ष मनोज भुईयां, भोला भुइयां, नमीं भुइयां, उत्तम भुइयां, मुकेश भुइयां, अंगद भुइयां सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें