गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पलामू के छात्रों ने उड़ान भारत के तहत, नि:शुल्क ग्रामींण क्षेत्रों के बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा।

पलामू न्यूज Live//पलामू, मेदिनीनगर: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू के छात्रों द्वारा चलाया जा रहा उड़ान भारत पहल की एक वर्ष पूरा हुआ। जिसमें छात्रों ने उड़ान भारत में पढ़ रहे सभी बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद -विवाद प्रतियोगिता और गणित एवं विज्ञान विषय में भी प्रतियोगिता कराई गई। छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, छात्रों के प्रदर्शन को देखकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। बता दें कि उड़ान भारत पहल की शुरुआत कॉलेज के छात्रों द्वारा 25 फरवरी 2025 को किया गया था जिसका एक वर्ष पुरा हुआ। जिसका मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में शिक्षा का जोत जगाना और मुफ़्त शिक्षा के ज़रिए गांव के बच्चों को मज़बूत बनाना। उनका अकादमी आधार मजबूत बनाना जिससे उनके मजबूत भविष्य का निर्माण हो सके। उड़ान भारत में अभी करीब 150 से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें क्लास 1 से लेकर क्लास 10 तक शामिल हैं। इस अवसर पर पुर्णाडीह मुखिया गुड्डी देवी ने बताया कि गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पलामू के छात्रों द्वारा उड़ान भारत के तहत ग्रामींण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने की यह एक अच्छी पहल है, जिसमें बच्चे निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ले रहे हैं। कॉलेज के प्रोफेसरों ने बताया कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत है आगे चलकर भविष्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। मौके पर पुर्णाडीह पंचायत की मुखिया श्रीमती गुड्डी देवी, कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अभिषेक शर्मा, सुमित कुमार, राजेश नारायण देव, दीपेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें