संत शिरोमणि गुरु रविदास जी कि 649वीं जयंती पर किया गया भव्य भंडारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के सोनेसरई गांव में दीप ज्योति संघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संरक्षक सह मंच संचालन कर्ता विनय कुमार एवं दीप ज्योति संघ के पदाधिकारियों कि सहयोग से हरेक वर्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बता दें कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोनेसरई गांव में यह कार्यक्रम बीते कई वर्षों से लगातार गांव के हरेक घर के महिला-पुरूष, बच्चे बच्चियां एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर पुरे गांव का भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, एक्स आर्मी क्लर्क धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, संपादक एसके रवि, अधिवक्ता सह नेता पांकी विधानसभा ओंकार नाथ जायसवाल, बीस सुत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, सुशील तिवारी, राजीव मिश्रा, रविदास महासभा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, कृष्णा कुमार ने संयुक्त रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। वहीं अतिथियों को दीप ज्योति संघ के द्वारा फूल माला गमझा पंचशील पटा और संविधान बुक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में मुख्य अतिथि प्रभा देवी ने करमा के लाल संतों के संत शिरोमणि रविदास जी कि दोहा का उच्चारण करते हुए कहा कि चाहूं ऐसा राज्य मैं जहां मिले सबन को अन्न छोट बढ़ सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी 15वीं-16वीं शताब्दी के महान भक्ति आंदोलन के संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनका जन्म वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के सीर गोवर्धनपुर में माघ पूर्णिमा को हुआ था। उन्होंने चर्मकार के रूप में कार्य करते हुए निर्गुण भक्ति, समानता और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया करते थे आज भी उनकी वाणी को सिखों के पवित्र “Wiki pedia” ग्रंथ में शामिल किया गया है। इसलिए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने जाति भावना को सुधारने का कार्य किए थे घमंडी लोगों को सबक सिखाने का उन्होंने कार्य किया था। वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस छोटे से गांव में हरेक वर्ष लाखों रुपए खर्च कर जिस तरह से किसी भी जयंती को मनाते हैं। उसी तरह से आप सभी अपने बच्चों को भी नशा से दूर रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कराएं तब जाकर आपको सही मायने में यह जयंती मनाना शार्थक साबित होगा। कार्यक्रम के संबोधन में एक्स आर्मी क्लर्क धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारे गांव में सभी समुदाय के लोग एक साथ बैठकर किसी भी त्योहार को साथ-साथ मनाते हैं इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। बस कमी है तो सिर्फ एक चीज का वो है शिक्षा बाबा साहेब ने एक दोहा के माध्यम से कहे हैं कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो तो हम देख रहे हैं कि आप सभी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करा ही रहे हैं। आने वाले समय में वो बच्चे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं बाबा साहेब के रास्ते पर खुद चलेंगे। रही बात संगठित रहना तो संगठित होकर हरेक वर्ष बाबा साहेब संविधान निर्माता एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी कि जयंती बड़े ही धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया जा रहा हैं। साथ ही आपको बता दें कि एक नये इतिहास लिखने के लिये आपको संघर्ष करना बहुत जरूरी है। यह संघर्ष कोई लाठी डंडे एवं कोई हथियार से नहीं करना है यह संघर्ष कलम से करना है जिसे बाबा साहेब ने किया था। इसी संघर्ष ने आपको और आपकी समाज को सफलता की उस ऊंचाईयों पर विराजमान करेगी जिसकी आप मन में सपना संजोए हैं। वहीं रविदास महासभा प्रखंड के आयोजक कमेटी अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि हमें खुशी हो रही है कि सोनेसरई गांव के लोगों ने एक जुटता भाईचारगी के अनुसार किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाते हैं, एक ही मंच पर सभी समुदाय के लोगों को बैठा कर सम्मानित करते हैं और उनसे जानते है कि हमे आगे कैसे बढ़ना है। जो व्यक्ति सलाह मसौरा प्राप्त कर कोई भी कार्यक्रम करता है उसके आगे आकर सफलता कदम चूमती है इसके लिए दीप ज्योति संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को मेरे ओर से दिल से बहुत बहुत धन्यवाद। वहीं दीप ज्योति संघ के संरक्षक विनय कुमार ने कहा कि रविदास जयंती संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, जो भक्ति आंदोलन के एक महान संत थे और जिन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ समानता, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। यह दिन उनके जीवन, ज्ञान और सामाजिक सुधार के कार्यों को याद करने के लिए मनाया जाता है। जिसमें उनके आध्यात्मिक भजन गाए जाते हैं इस जयंती के खुशी में लंगर भंडारे भी चलाये जाते है और उनकी शिक्षाओं का पालन किया जाता है। इस अवसर पर दीप ज्योति संघ के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जहां पर आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीण लोगों ने एक साथ भंडारे का आनंद लिया। रात में व्यास राजमुनी झारखंडी का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां रात भर लोग झुमते नजर आए। मौके पर सेवा निवृत्त चौकीदार रघुनाथ मांझी, वार्ड सदस्य कमेश राम, आंगनबाड़ी सेविका सुमालती देवी, डिलर शिवलाल राम, पूर्व वार्ड सदस्य सिंधु देवी, अध्यक्ष अनुज कुमार राम, कोषाध्यक्ष मुनिलाल कुमार, सचिव नंजीत कुमार, उमेश राम, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राम, अवधेश राम, उपेन्द्र कुमार, अजय राम, रामलगन, अरविंद बसंत, गोविन्द, पुजा देवी, लिलावती कुंवर, समुंदरी देवी, रोहित, डब्लू, ब्रजकिशोर, सोनू, डब्लू, मनोज, पंकज, अमरजीत, सत्यम छोटू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें