लेस्लीगंज हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं सरस्वती पूजा का किया गया भव्य आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय लेस्लीगंज में सरस्वती पूजा के साथ वार्षिकोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता, प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति की गई। मौके पर विद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम प्रधानाध्यापक श्रद्धेय पंडित रमा बल्लभ तिवारी के स्मृति में पढ़ाई के साथ खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक मेहता ने कहा कि सरस्वती पूजा और वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों के भीतर नैतिक मूल्यों, संस्कारों और प्रतिभा को निखारना है। पंडित रमा बल्लभ तिवारी के आदर्शों पर चलते हुए विद्यालय शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। मौके पर भाजपा नेता विभाकर पांडेय, विधायक जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मुखिया संघ के अध्यक्ष मंदीप मेहता, विधायक प्रतिनिधि सह चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, समाजसेवी कमेश यादव, सुशील तिवारी, सुधीर तिवारी, संतोष शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें