सरस्वती पूजा में DJ और अश्लीलता गाने पर लगेगा लगाम, शांति से होगा मूर्ति विसर्जन : थाना प्रभारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती पूजा को लेकर लेस्लीगंज थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्व को शांति, मर्यादा और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने की, इस बैठक में पूर्णाडीह पंचायत की मुखिया गुड्डी देवी, समाजसेवी बजरंगी सोनी, मोहम्मद तनवीर आलम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पंडाल या जुलूस में अश्लीलता, भड़काऊ संगीत या नियम विरुद्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि पूजा और विसर्जन के दौरान क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों से समय सीमा का पालन करते हुए निर्धारित समय पर विसर्जन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस अनुशासन और शांति के साथ निकाले जाएं, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में पुर्णाडीह मुखिया गुड्डी देवी ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, संस्कार और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील की। बैठक में मौजूद पूजा समिति के सदस्यों ने नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिलाया। अंत में सभी ने एक स्वर में सरस्वती पूजा को श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में एसआई अजय कुमार, राजू मांझी, रामानंद प्रसाद, सच्चिदानंद शर्मा, मोहम्मद नईम, राजद प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, पंसस कमेश यादव, सोना देवी, भोला साहू, कविता दुबे, रानी देवी, पवन सोनी पूजा कमेटी के सदस्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें