कसमार में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को पुलिस ने किया विनष्ट।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 06 एकड़ में लगी फसल को विनष्ट किया गया।
उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पु०अ०नि० गोपाल कुमार राय, स०अ०नि० श्यामलाल यादव, स०अ०नि० रामनाथ मंडल, ताल पिकेट के पदाधिकारी स०अ०नि० सुनील सुभाष भेंगरा, पांकी थाना/ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी।
अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
नाम-पता सत्यापन उपरांत संबंधित दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

