झारखंडी योद्धा श्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला जा रहा है : राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के चैनपुर बाजार निगम के वार्ड 35 में सोमवार को झामुमो ने न्याय मार्च निकाला। ये न्याय मार्च झामुमो द्वारा पलामू अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में भी निकाला जा रहा है। निगम के वार्ड 35 में निकाले गए न्याय मार्च की अध्यक्षता रंजीत जायसवाल ने किया और कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने किया। इस न्याय मार्च में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा मौजूद थे। न्याय मोर्चा वार्ड में घूमते हुए कर्पूरी ठाकुर चौक पर सभा में बदल गया जहां सभी नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
झामुमो के नेता कार्यकर्ता पूरे वार्ड में गर्मजोशी के साथ नारे लगा रहे थे साथ ही सभी लोगों को हैंडबिल के माध्यम से जागरूक भी किया। झामुमो के राजेंद्र सिन्हा ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंडी योद्धा श्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला जा रहा है।
आम जनता के साथ झामुमो घर घर जा कर लोगों को जागरूक कर रही है उन्हें अवगत कराया जा रहा है। कैसे एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है भाजपा के खिलाफ जनता में आज रोष है।
केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी ने कहा झारखंड में झामुमो कि सरकार बनने के पहले दिन से ही सरकार गिराने में भाजपा लगी हुई थी झूठा आरोप में ED का उपयोग कर माननीय हेमंत सोरेन जी को जेल भेजा गया है।
वहीं नगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल ने कहा कि हम सब प्रतिदिन वार्डों में घूम-घूम कर भाजपा के सच्चाई लोगों को बताने का काम करेंगे आज लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष को झूठा मुकदमा में फंसाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भानु प्रताप शाही जैसे लोग जिन्होंने 200 करोड़ का दवा घोटाला किया है वो आज भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता बिरेंद्र पासवान, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, शाहबाज खान, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, महिला मोर्चा सचिव संजू देवी, उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव नन्हे खान, महिला नेता शीला कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, मंजू तिर्की, तर्शिला खलखो, उर्मिला कुजूर, एस्थर मिंज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।