दुबियाखांड़ में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का हुई शुरूआत,लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुम्भ मेला का आयोजन हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ दुबियाखाड़ में किया गया। मेला का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास सह मेला समिति की ओर से किया गया। मेला का उद्धघाटन उपायुक्त श्री शशि रंजन, गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और मेला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेला का शुभारंभ 11 फरवरी को हुई जिसका समापन 12 फरवरी को होगी। मेला परिसर में पलामू जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि 1991 से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। वर्षों से आदिवासी लोग इस मेले के माध्यम से अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता की पहचान को बढ़ाने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंदर सिंह नामधारी जी के प्रयास और हमारे सरकार की सक्रियता से यह संभव हो पाया है कि यह मेला राजकीय मेला का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के लोगों की भावनाओं को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने समझा और आदिवासियों के सपनों को पूरा करने का काम किया। आने वाले वर्षों में राजकीय मेला का परिदृश्य और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि राजा मेदिनी राय की प्रतिमा शिवाजी मैदान में लगाई जाएगी। आदिवासियों को जगाने और उनकी पहचान दुनिया भर में पंहुचाने का काम हमारी सरकार कर रही है। मौके पर कार्यक्रम के संबोधन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला की शुरुआत करने वालों ने काफी सराहनीय कार्य किया है। इस मेले को राजकीय मेला का दर्जा देने के कारण आदिवासी समाज आपको हमेशा सम्मान देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज शुरुआत से ही काफी कष्ट का सामना करते आ रहे हैं। मेले के माध्यम से आदिवासियों को उनका हक, अधिकार देकर उनके सपनों का झारखंड बनाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने मेला आयोजन की बेहतर तैयारी के लिए पलामू जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसकी व्यापक तैयारी में पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही है। पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि अगले वर्ष से राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का राज्यभर में इसका व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाएगा। सुदूरवर्ती गांवों और कस्बों में रह रहे आदिम-जनजाति परिवारों तक प्रशासन पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रही है। इससे समाज के लोगों का उत्थान एवं बेहतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से स्टॉल लगाकर सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मेला में मेदिनीराय स्मृति न्यास-सह- मेला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी‌‌ का स्वागत करते हुए मेला के इतिहास से अवगत कराया। साथ में ही वनों में रह रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें वन पट्टा उपलब्ध कराने, मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, आदिवासी छात्रावास का निर्माण करने आदि से संबंधित मांग रखी। मौके पर कलाकारों द्वारा आदिवासियों की भाषा संस्कृति एवं पहचान को प्रदर्शित आदिवासी नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर पलामू जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा बैनर, पोस्टर के माध्यम से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मेले में शहीद राजा मेदिनी राय के वंशजों के ऊपर लिखी पुस्तक “अतीत के झरोखों और वर्तमान की झलख” का लोकार्पण किया गया। मेला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुमारी श्वेता, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी नैना कुमारी, रिया कुमारी, नेहा कुमारी, सीता कुमारी, गायत्री कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं खुशबू कुमारी, पुनीता देवी, शीला देवी, अनिमा पूनम केजर, अनीता देवी, कौशल्या कुमारी, खुशबू देवी, प्रीति कुमारी, श्रुति कुमारी, सरिता देवी का गोद भराई कराया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अनिता कुमारी, दीपावली कुमारी, निभा कुमारी, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, कविता कुमारी, रोशनी कुमारी, सुषमा कुमारी, खुशबू कुमारी, बिंदु कुमारी को लाभान्वित किया गया। मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा योग्य लाभुकों को 5 यूनिट बकरा विकास एवं 5 यूनिट सुकर विकास योजना वित्तीय वर्ष 23-24 का वितरण किया गया। वहीं राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में उक्त अतिथियों के अलावा डीडीसी रवि आनंद, प्रशिक्षु आईएएस रवि कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी, अंचल अधिकारी अमरदीप बलहोत्रा के अलावा अन्य सरकारी पदाधिकारी-कर्मी, समाजसेवी राजेंद्र कुमार सिन्हा सहित चेरो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें