रिटायर फौजी के आगमन पर किया गया समान समारोह का आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्णाडीह पंचायत के बसौरा गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक को घर आने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समान समारोह में पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, मुखिया गुड्डी देवी, उप मुखिया गौरव जायसवाल उर्फ वरूण जायसवाल, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, मनोज सिंह एवं सैकड़ों जनप्रतिनिधीयों ने फुल माला पहनाएं और बुके देकर सेवानिवृत्त फौजी लाल बहादुर सिंह को सड़क पर ही स्वागत किया। सेवानिवृत्त सैनिक लाल बहादुर सिंह वह पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह पलामू पॉलिटेक्निक कॉलेज बसौरा चौक के पास शहीद जितेंद्र सिंह के स्मारक पर फूल माला पहनाएं कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। मौके पर जितेंद्र सिंह अमर रहे लाल बहादुर सिंह जिंदाबाद बिट्टू सिंह जिंदाबाद जैसे ग्रामीणों ने नारा लगाए।
उसके पश्चात लाल बहादुर सिंह अपने पैतृक गांव बसौरा सैकड़ों लोगों के साथ पैदल घर पहुंचे। बता दें कि जनप्रतिनिधीयों एवं ग्रामीणों का तांता लगा हुआ था देखने के लिए कि किसी सैनिक को पहली बार 35 वर्ष बॉर्डर पर सेवा देने के बाद घर आने पर दिल से स्वागत किया गया सभी के मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा था लाल बहादुर सिंह जिंदाबाद। रिटायर फौजी लाल बहादुर सिंह की माता व उनकी धर्म पत्नी ने उनके माथे पर तिलक लगाए एवं आरती उतार कर घर में प्रवेश कराया।
मौके पर अपने संबोधन में रिटायर फौजी लाल बहादुर सिंह ने कहा कि 35 वर्षों तक देश की सेवा ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक किया उसी का परिणाम है कि आज सकुशल अपने घर वापस आया हूं इन 35 वर्षों में सर्दी गर्मी बरसात सालों भर ईमानदारी पूर्वक वर्दी पहनकर भारत मां की रक्षा करता रहा।
आगे उन्होंने कहा कि फौजी देश की रक्षा के लिए 24 घंटा अपनी जान को दाव पर लगाकर सरहद की रखवाली करता है तब जाकर हमारे भारत के ढेड़ अरब लोगों ने चैन की नींद सोते हैं। वहीं पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि बसौरा के लाल बहादुर सिंह बीएसएफ में नौकरी 35 साल तक करके आज घर आए है।
इन्होंने 1989 में बीएसएफ के नौकरी में योगदान दिए और 2024 मे 35 साल बाद रिटायर हो कर घर आए है। वहीं मुखिया गुड्डी देवी ने कहा कि बहुत ही खुशी के बात है कि हमारे गांव का एक फौजी रिटायर होकर घर वापस आए हैं हम सभी बहुत खुश हैं।
मौके पर इस समान समारोह में पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, मुखिया गुड्डी देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, बच्चु सिंह, राधा सिंह, 20सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, वरूण जायसवाल, दारा साव, दिनैशअरविंद डिसिलवा सहित सैकड़ों ग्रामींण मौजूद थे।