क्रिकेट में कीर्तिमान बनाने वाले महेंद्र सिंह धौनी आएंगे पलामू अविनाश देव ने आने का दिया आमंत्रण।

पलामू न्यूज Live//झारखंड रांची अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रांची के पवेलियन में क्रिकेट सम्राट महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात कर अपने संत मरियम विद्यालय में आने का न्योता अविनाश देव ने दिया मुलाकात के बाद अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं कंधे पर हाथ रख कर धौनी साहब ने आश्वासन के दो शब्द बोले कहा कि पलामू आने से यहां के बच्चों में उत्साह जगेगी और खास कर खेल प्रेमी अपनी आंखों से दीदार कर सकेंगे।
खेल के दुनिया में पलामू के धरती पर भविष्य गढ़ने की संभावना व्यक्त किया।
इस मुकाम के पश्चात संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने पत्रकारों से कहा कि हमारी हर कोशिश है की विद्यालय के नए सत्र में पलामू के धरती पर क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय बादशाह एम एस धोनी को लाऊं।
इस मुलाकात के दौरान मौके पर पूर्वोत्तर भारत के बड़े किसान, क्रिकेट के बेताज धुरंधर जिन्होंने झारखंड राज्य का नाम विश्व पटल पर ले गए।
उनके फार्म के कृषि सलाहकार रौशन कुमार एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर विश्वरंजन कुमार, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।