ब्राह्मण महासभा के हरतुआ पंचायत अध्यक्ष दीपक गिरी तो सचिव लव तिवारी एवं कोषाध्यक्ष वशिष्ठ गिरी को बनाया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत नीलांबर पीतांबरपुर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कोट खास गांव जयराम तिवारी के आवास पर आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का कमेटी गठित किया जाएगा। जिसमें सर्व प्रथम प्रखंड के हरतुआ पंचायत कमेटी का गठन किया गया जहां सर्वसम्मति से अध्यक्ष दीपक गिरी, उपाध्यक्ष विनय शुक्ला, सचिव लव तिवारी, संजय शुक्ला सह सचिव, कोषाध्यक्ष वशिष्ठ गिरी, उप कोषाध्यक्ष प्रमोद गिरी को बनाया गया। मौके पर जयराम तिवारी विनय तिवारी दिनेश शुक्ला सहित सभी पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दिया। अध्यक्ष दिपक गिरी ने कहा कि महासभा ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने व समाज को इकट्टा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य करने का प्रयास भी रहेगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें