पार्लियामेंट के दोनों सदनों से अबतक 92 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की जघन्य हत्या : शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि “पार्लियामेंट के दोनों सदनों में लोकसभा की सुरक्षा में गंभीर चूक” पर प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन कर रहे सांसदों कि बड़ी संख्या में अभूतपूर्व निलंबन की कार्रवाई कहि से सही नहीं है। श्री सत्रु ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की आवाज को तानाशाह मोदी सरकार द्वारा दबाने का प्रयास है जो लोकतंत्र की जघन्य हत्या है। जारी बयान में उन्होंने कहा है कि विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर बिना पर्याप्त बहश के महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कार्यवाही संसदीय लोकतंत्र की गरीमा व आचरण के खिलाफ है। विपक्ष के सांसदों द्वारा मा० गृहमंत्री व मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा सदन में लोकसभा के सुरक्षा चूक पर सरकारी वक्तव्य की मांग करना जायज व प्रसांगिक है। जिसको आधार बनाकर भारी संख्या में उन्हें निलंबित करना तानाशाही की निंदनीय पराकाष्ठा है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें