एक्सप्रेस ट्रेनों में बेटिकट यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्री धराएं, पकड़े गए यात्रियों से लाखों रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया।

पलामू न्यूज Live// झारखंड राज्य अंतर्गत धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लातेहार जिले के बरवाडीह रेलवे स्टेशन से पलामू जिला के उंटारी रेलवे स्टेशन के बीच लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूँज, पलामू एक्सप्रेस में अतिविशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बतादें कि सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया यह विशेष चेकिंग अभियान में 301 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से राजस्व 2 लाख 98 हजार 270 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया। सीआईटी बीएन पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोग जागरूक भी हो रहे है वैसे ज्यादातर यात्री टिकट लेकर हीं यात्रा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। जिसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। मौके पर विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव सहित आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें