सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में भारतीय करनी महासभा ट्रस्ट ने पांकी में निकाला मशाल जुलूस।

पलामू न्यूज Live //पलामू जिले के पांकी में अखिल भारतीय करनी महासभा ट्रस्ट पांंकी की अगुवाई में पुराना ब्लॉक से अंबेडकर चौक तक अखिल भारतीय करनी महासभा के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। बताते चलें कि बीते कुछ दिन पहले राजस्थान में हुए राष्ट्रीय करणी सेना के संस्थापक वीर सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या के विरोध में मसाल जुलूस निकाला गया जो पुराना ब्लॉक के पास प्रिंस सिंह के घर के पास से निकलकर अंबेडकर चौक पर कैंडल जलाकर व 2 मिनट का मौन धारण कर सुखदेव सिंह गोगामेडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए प्रिंस सिंह उर्फ अविनाश सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या लोकतंत्र पर प्रहार है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम ही होगा वहीं हत्यारो की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है जो सरकार द्वारा निष्पक्षता नहीं जताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्यारों को नहीं गिरफ्तार किया गया तो देश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेडी बहुत ही मृदुभाषी व्यक्ति थे वे सभी वर्गों के हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाते रहते थे। वहीं जुलूस के दौरान सुखदेव सिंह अमर रहे सुखदेव सिंह के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाया गया।
इस मशाल जुलूस में मुखिया मुकेश सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह, मुकेश सिंह, अरुण सिंह, सतीश सिंह, अरविंद सिंह, निरंजन सिंह,गप्पू सिंह, उमेश सिंह, मिंटू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य कई लोग मौजूद थे।