पलामू के संत मरियम स्कूल में गुरू नानक जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के डाल्टनगंज संत मरियम स्कूल में सिखों के आदर्श समाज सुधारक महान दार्शनिक गुरू नानक देव जी की जयंती मनाई गई। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव द्वारा गुरू नानक देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। वहीं मौके पर अपने संबोधन में अविनाश देव ने कहा की दूर दृष्टि रखने वाले गुरु नानक ने आध्यात्मिकता की गहरी भावना और परमात्मा को समझने की खोज पर जोर दिया। उनकी शिक्षाएँ एकेश्वरवाद की अवधारणा में निहित हैं जो ईश्वर की एकता और संपूर्ण मानवता की एकता पर जोर देती हैं। उन्होंने धार्मिक हठधर्मिता और रीति-रिवाजों को खारिज कर दिया जिन्हें वे खोखला मानते थे। इसके बजाय उन्होंने ध्यान और भक्ति के माध्यम से परमात्मा के साथ वास्तविक संबंध के महत्व पर जोर दिया। इनके कथनों से प्रेरित होकर आदि काल से ही सिख धर्म सभी धर्मो के लोगो का आदर्श रहा है। गरीबो जरूरतमंदो के प्रति ये सदैव सहानुभूति रखते हैं हम सभी को इनके सेवा कार्य से सदैव प्रेरणा मिलता है। मौके पर प्राचार्य समेत सभी शिक्षक मौजूद रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें