पलामू प्रमंडल में पहली बार महायज्ञ जल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उपर हेलीकॉप्टर से कि गई पुष्प वर्षा,राधे-राधे के जयकारा से गूंज्यमान होता रहा शहर।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के तत्वावधान में स्थानीय कोयल नदी से हाउसिंग कॉलोनी यज्ञ स्थल के लिए निकली जल यात्रा भव्यता से उत्प्रोत रही। जल यात्रा का नेतृत्व ख्यात श्रीमद् भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने किया। यह जल यात्रा बैंड बजा पारंपरिक वाद्ययंत्र धूतुंगा व संख की ध्वनि के साथ जल यात्रा शुरू हुई। वहीं देवकीनंदन ठाकुर एक ओपन कार में सवार होकर जल यात्रियों के आगे आगे चल रहे थे। साथ ही सभी श्रद्धालुओं समेत आम लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। हाथों व माथे पर कलश लिए महिलाएं व युवतियां राधे-राधे का जयकारा लगा रही थी जल यात्रा का संचालन आशीष भारद्वाज व धीरेंद्र तिवारी कर रहे थे। जल यात्रा पोस्ट ऑफिस रोड से छहमुहान तक पहुंची इसके पश्चात ओवर ब्रिज से रेड़मा चौक होते हुए हाउसिंग कॉलोनी स्थित यज्ञशाला पहुंची। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा कि पूरे रास्ते भर श्रद्धालुओं के उपर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होती रही जो पलामू प्रमंडल में पहली बार हुआ है इस जल यात्रा में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालु गदगद नजर आए। इसके पूर्व हाउसिंग कॉलोनी स्थित यज्ञशाला से हजारों की संख्या में युवतियां व महिलाएं कलश लेकर कोयल नदी तट पर पहुंची। इसका नेतृत्व यज्ञ समिति के संरक्षक अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय, अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी महासचिव शैलेश दुबे व यज्ञशाला प्रभारी कृष्णकांत चौबे ने किया। इस जल यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ को संभालना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा पूरे रास्ते में ट्रैफिक को व्यवस्थित किया गया था। पलामू प्रमंडल के कई गांवों से लगभग 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जल यात्रा में भाग लिया है।

देवकीनंदन, गौरवानंद व उदितानंद समेत 22 ब्राह्मणों ने कराया कलश जल भरन।

महिलाओं व युवतियों को देवकीनंदन ठाकुर, गौरवानंद जी व योगाचार्य उदितानंद महाराज समेत यज्ञ उपाचार्य मृत्युंजय शास्त्री समेत 22 विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्र उच्चारण कर कलश में जल भरन कराया। इसके पश्चात देवकीनंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं पर सात नदियों के पवित्र जल का छिड़काव कर जल यात्रा की शुरुआत कराई।

मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञशाला में स्थापित हुई कलश।

यज्ञशाला में 11 यजमानों ने सपत्नीक मंत्रोंच्चारण के साथ कलश स्थापित किया। गौरवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी उदितानंद के नेतृत्व में उपाचार्य मृत्युंजय शास्त्री ने मुख्य यजमान प्रभात रंजन पांडेय व रंजन पांडेय, देववंश तिवारी व मधुमालिनी तिवारी, शैलेश दुबे व सुनीता दुबे, संजय मिश्रा व रीना मिश्रा, रविंद्र पांडेय व सविता देवी, कमेश ओझा व संगीता ओझा, सोनू मिश्रा व आरुषि पाठक, अवध प्रसाद व उर्मिला देवी, हृदयानंद दुबे व तारा देवी, रामचंद्र दुबे व अर्चना दुबे एवं अमित पांडेय ने सपत्नीक यज्ञशाला में कलश स्थापित कराया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें