आजाद समाज पार्टी झारखंड के 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ नौजवानों और महिलाओं को टिकट देकर उन्हें विधानसभा में पहुंचाएगी-काशिफ रजा।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिला के मेदिनीनगर में भीम-आर्मी ‘आजाद समाज पार्टी’ की एक प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें मुख्य रुप से आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मानेवर काशिफ रजा भारती जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरुवात संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और झारखंड के आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर की गई। साथ में भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मदिन और झारखंड प्रदेश की स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रजा भारती ने बिरसा मुंडा की जन्मदिन और झारखंड प्रदेश की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए। कहा की आज झारखंड प्रदेश की स्थापना भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिन पर होना झारखंड प्रदेश के लिए सौगात और सौभाग्य की बात है। लेकिन झारखंड सरकार के झारखंड की जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवईया के कारण आज झारखंड प्रदेश की स्थिति काफ़ी गंभीर होती जा रही है जो सोचनीय है। आज प्रदेश के युवा को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है किसानों की हालत पानी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण काफी गंभीर है। शिक्षा के क्षेत्र में भी दलित/आदिवासी छात्र छात्राओं की छात्रवृति रोक कर उन्हें अशिक्षित रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। गरीबों/दलितों/आदिवासीयों/मुस्लिमों और पिछड़ी जातियों पर शोषण बढ़ता ही जा रहा है, राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण सरकारी योजना का लाभ लाभुक तक नहीं पहूंच पा रही है। राज्य के कुछ उपद्रवी और साम्प्रदायिक विधायक सांसद अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए विशेष धर्म के विरूद्ध गैर-संवैधानिक ब्यानबाज़ी करते हैं उसपर आंदोलन के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधी रहती है।
यही कारण है कि झारखंड मोब्लीनचिंग की राजधानी बना हुआ है नफरति तत्वों को जेल में ना होना हेमंत सरकार की नाकामी को दर्शाता है। साथ हीं उन्होंने आगे कहा की झारखंड सहित पूरे देश में गरीब शोषीत वंचित पीड़ित की लड़ाई भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पूरी जिम्मेदारी के साथ लडी़ जा रही है। इसी जिम्मेदारी के साथ इस बार के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी झारखंड के 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ नौजवानों और महिलाओं को टिकट देकर उन्हें विधानसभा में पहुंचाएगी। आज भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिन और झारखंड प्रदेश के स्थापना दिवस के ऐतिहासिक दिन पलामू जिला में आजाद समाज पार्टी के जिला समिती की घोषणा कर दी गईं है अब पलामू जिला में बूथ समिती तक जल्द पार्टी काम करेगी।
वहीं मौके पर मौजूद आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने कहा की पलामू जिला में भीम आर्मी पूर्व से ही राजनीतिक अनाथ/शोषित/पीड़ित/वंचित की जनसमस्या, शोषण,अत्याचार पर मजबूती से कार्य कर रही है। अब भीम आर्मी की राजनीति विंग आजाद समाज पार्टी की जिला समिती की घोषणा आज हुई है अब जनता की लड़ाई को और भी बेहतर और मजबूती से लड़ने की कार्य की जायेगी। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की विस्तार जल्द ही प्रखंड, पंचायत, वार्ड और बूथ समिति तक तैयार कर इमान्दार कर्मठ नौजवानों को राजनीति करने का मौका दीया जाएगा।
आजाद समाज पार्टी पलामू जिला में 16 सदसींय जिला समिती की घोषणा किया।
पलामू जिला आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मुहम्मद सहरयार अली, महासचिव सीताराम दास, उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, रौशन कुमार मेहता, साकेत पासवान, अजित भारती, श्रवण रजक, राजा कुमार रवि, सचिव दीपक कुमार, सत्येन्द्र कुमार राम, नरेश कुमार भारती, इब्रार अहमद खान, तबरेज आलम,चंदू राम, जिला प्रवक्ता हुसैनाबाद प्रेम कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राजा बाबू को पार्टी में अलग-अलग पद पर जिम्मेदारी दी गईं है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों के नाम का घोषणा करने के बाद सभी एक साथ शपत लिए कि भारत के संविधान को इस देश में पूर्ण रूप से लागू करेंगे, और इस देश के शोषित, वंचित, पीढ़ित समाज को संविधान के द्वारा दिये गए अधिकार को दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रुप से आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव ई नागमणि रजक, प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार रवी, भीम आर्मी पलामू जिला अध्यक्ष शशिरंजन भारती, मुख्य महासचिव सुहैल अंसारी, उपाध्यक्ष प्रदीप रावण, सचिव अनुराग भारती, उपाध्यक्ष साकेत पासवान, कोषाध्यक्ष यशवंत पासवान, संरक्षक सीताराम दास, नगर सचिव चंदन भारती, प्रखंड अध्यक्ष मतीन अहमद, अशोक अम्बेडकर, उपेंद्र आजाद, छोटू अंबेडकर, रामाशीष कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।