गोइंदी कभी था नक्सलियों का गढ़ अब कलाकार बन कला दिखा रहे हैं नवजवान गर्व है हमे अपने पंचायत पर :- मुखिया पति लालमणि राम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत तरहसी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। तरहसी प्रखंड के पंचायत गोइंदी में दिनांक 09 नवम्बर 2023 को नवयुवक कमिटी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर विष्णुलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव पूर्णाहिंदिया, सचिव प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव व मंच संचालन लखन कुमार यादव ने किया। वहीं मुखिया पति सह समाजसेवी लालमणि राम ने फीता काट कर इस कार्यक्रम का शुरुआत किया यह कार्यक्रम पांच दिनों का है जो 9 नवम्बर से 13 नवम्बर 2023 तक चलेगा। गोइंदी मुखिया पति लालमणी राम पंचायत वासियों को दिपावली का हार्दिक शुभकामनाएं दिया कहा समस्त पंचायत वासियों शांति और भाई चारे के साथ दीपो का त्योहार दीपावली व छठ पूजा मनाएं।
वहीं उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का महत्व मुख्य रूप से होती है। मान्यता है कि दिपावली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और उनकी पूजा से धन तथा ऐश्वर्य मिलता है।
साथ हीं उन्होंने कहा कि खुशी की बात तो यह है की हमारे पंचायत में लोग बाहर से आ कर रामायण आदि का कला दिखाया करते थे। लेकिन गर्व की बात तो यह है कि हमारे हीं गांव पंचायत में नवयुवक लोग शिक्षा पाकर अब कला दिखा रहे हैं इन्हें आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करे और शांति व्यवस्था कायम रखें। गोइंदी कभी था नक्सलियों का गढ़ अब कलाकार बन कला दिखा रहे हैं यहां के नवजवान गर्व है हमे अपने पंचायत पर।
वहीं भीम आर्मी तरहसी प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र आजाद ने दीपावली के दीपों को जलाने के साथ-साथ शिक्षा के दीपों को जलाने पर जोर देते हुए कहा की अपने बच्चों में शिक्षा का दीप जलाए तभी हम सभी को हर क्षेत्र में सच्चाई का उजाला दिखाई देगा। इससे सारा जग भी दीप से उज्जियला होगा गौतम बुद्ध ने जिस ज्ञान की प्राप्ति की थी उसे ‘बोधि’ कहते हैं, माना जाता है कि बोधि पाने के बाद ही संसार से छुटकारा पाया जा सकता है।
सारी पारमिताओं (पूर्णताओं) की निष्पत्ति, चार आर्य सत्यों की पूरी समझ और कर्म के निरोध से ही बोधि पाई जा सकती है। वहीं पंचायत समिति सुनील कुमार ने सभी पंचायत वासियों को लक्ष्मी पूजा की बधाई दिए वहीं अंत में सत्यदेव सिंह ने भी लक्ष्मी वंदना सुनते हुए कार्यक्रम को संबोधित किए।
मौके पर गणेश प्रसाद यादव, केदारनाथ सिंह, अनुज प्रसाद यादव, मनोज यादव, कन्हाई सिंह, राजेश विश्वकर्मा, शिवेंद्र सिंह, दिलखुश ठाकुर, टिकैत यादव, अशोक कुमार यादव, लवकुश प्रजापति, पीकेश पासवान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।