भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 9 नवंबर को पलामू उपायुक्त कार्यालय का करेगी घेराव।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला कमिटी की बैठक मनाजरूल हक के अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने किया इस बैठक में सर्वप्रथम पांकी के अंचल मंत्री बद्रीनाथ सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई से त्रस्त है वहीं पलामू जिला लगातार दो वर्षों से सुखाड़ के चपेट में है। जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला है ऐसी स्थिति में आम जनता के पास आंदोलन के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। भाकपा जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि पलामू जिला में प्रखंड से लेकर जिला तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है राशन की कालाबाजारी, भूमि माफिया पत्थर माफिया, एवं बालू माफिया की लूट मची हुई है। अपराधी बेखौफ होकर आम-वाम पर हमला कर रहे है वहीं जिले में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई नया फैक्ट्री उद्योग धंधा सरकार के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। उल्टे पलामू जिला के एकमात्र फैक्ट्री जपला सीमेंट फैक्ट्री को भी बंद कर दिया गया है। पलामू जिला लगातार अकाल की चपेट में है रबि फसल का बीज भी किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वहीं पिछले दिनों हुई वर्षा से पलामू जिला में गिरे सैकड़ो कच्चे के घरों का मुआवजा अभी तक लोगों को नहीं मिला यहां तक की जिला प्रशासन ने उसकी जांच रिपोर्ट भी तैयार नहीं किया। ऐसी स्थिति में इन्हीं जन समस्याओं को लेकर आम जनता को साथ लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 9 नवंबर को पलामू उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन एवं घेराव करेगी जिसमें पलामू जिला के कोने-कोने से हजारों लोग भाग लेंगे। इस बैठक में कृष्ण मुरारी दुबे, भोला सिंह, पूरन चंद साव, गणेश राम, नसीम राईन, सोनू अहमद, अभय कुमार भूइंया, जनेश्वर राम, ललन पासवान, उमेश सिंह चेरो, उषा देवी, चरकू कोरवा , शिवनाथ कोरवा, आलोक कुमार तिवारी, फेकन उराव, सरजू सिंह, श्रद्धानंद तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें