हुसैनाबाद पलामू के पांच लोगों को दिल्ली से आने के क्रम में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क हादसे में मौत तिन की हालत गंभीर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के कचरा गांव निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे में सड़क हादसे होने से मौत हो गई। बतादें कि सभी लोग दिल्ली से दुर्गा पूजा के अवसर पर पलामू के हुसैनाबाद वापस लौट रहे थे तभी यह घटना घटित हुई। इस सड़क हादसे में दो बच्चों के भी घायल होने की सूचना है यह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय 20 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली में रहता है वे लोग झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद का रहने वाले हैं। वे लोग कार सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से जा रहे थे। इसी बीच जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मृतक उपेंद्र बैठा पिता रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, बिजेंद्र बैठा पिता रामप्रीत बैठा उम्र 36 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली। कांति देवी पति बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, ज्योती कुमारी पिता बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली। सुरेश बैठा पिता श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी B2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं। ये सभी झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले हैं। घायलों में सूरज बैठा पिता उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आयुष बैठा पिता बिजेंद्र बैठा उम्र 8 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आर्यन बैठा पिता बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें