पैगम्बर मोहम्मद ने पूरी दुनिया को अमन सलामती और भार्ईचारे का पैगाम दिया है,इस्लाम को मानने वाले आज ”ईद-मिलादुन्न नबी” का पर्व मनाया।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामींण क्षेत्रों में भी ईद मिलादुन्न नबी का पर्व गुरुवार को धूम-धाम से मनाया गया।वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस निकाला। ये जूलूस मजार शरीफ के मैदान से शुरू होकर मेन रोड इराकिया मुहल्ला, पुराना बाजार, गांधी चौक, ढेला चौक होते हुए ढेला गांव पहुंचीं। जुलूस पुनः वापसी में गांधी चौक होते हुए मजार शरीफ के मैदान में पहुंचकर लोगो ने दरूदो सलाम पढ़ा और फातेहा खानी के बाद जुलूस को समाप्त किया गया। जुलुस के दौरान धर्म गुरुओं ने इस्लाम और पैगम्बर मोहम्मद के जीवनी और शिक्षा के बारे में बताया। वहीं आयोजित जूलूस में मौलाना ने कहा की मोहम्मद तमाम दुनिया वालों के लिए रहमत बन कर इस दुनियां में आए थे मुबारक हैं वह लोग जो इस पवित्र और बड़े तोहफे की कद्र करते हैं। पैगम्बर मोहम्मद ने पूरी दुनिया को अमन सलामती और भार्ईचारे का पैगाम दिया है इस्लाम को मानने वाले आज ईद-मिलादुन्न नबी का पर्व मनाते हैं। यह दिन इस्लाम को मानने वालों के लिए काफी खास अहमियत रखता है इस पर्व को लेकर मस्जिद और गली मोहल्ले की सजावट भी की जाति है। वहीं जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न स्थानों पर लेस्लीगंज पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी। चौक- चौराहों और बाजार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात रही। मौके पर मौलाना अख्तर हुसैन गौसी, मौलाना ताहिर हुसैन मिस्बाही हाफिज अशरफ जमाल, लेस्लीगंज उप मुखिया हुमांयू खान, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, मिस्टर महमूद, फिरोज सहित हज़ारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें