मुंबई के प्रख्यात गज़ल गायक कुमार सत्यम, तबला वादक शुभ महाराज “पंडित राजा राम मिश्र” के प्रथम पुण्यतिथि पर पलामू आ रहे हैं।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखंड के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ जो पलामू प्रमंडल के संगीत जगत का पुरोधा ख्याल सम्राट कहे जाने वाले  स्वर्गीय पंडित राजा राम मिश्र जी के प्रथम पुण्यस्मृति और स्वर्गीय पंडित राम रक्षा मिश्र के 28 वीं पुण्यस्मृति 20 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को पलामू के डाल्टनगंज में मनाई जाएगी। इस स्मरणोत्सव के अवसर पर होटल चंद्रा रेसीडेंसी डाल्टनगंज बैरिया में आयोजित संध्याकालीन सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम “आराधना” में भाग लेंगे गजल के दुनिया में नाम रोशन करने वाले ‘तुम्हारी दौलत नई-नई है’ का फेमस मुम्बई के मशहूर सिंगर कुमार सत्यम। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक शहर के प्राचीन संगीत प्रशिक्षण केंद्र देवरानी संगीत महाविद्यालय के निदेशक नीरज कुमार मिश्र एवं संचालक संगीत गुरु सूरज कुमार मिश्र ने दी है। बतादें कि दोनों स्व. पंडित राजा राम मिश्र के सुपुत्र हैं साथ हीं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज जी के पीढ़ी से पंडित शुभ महाराज नई दिल्ली के तबला वादक भी आएंगे। वहीं बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्मविभूषण डॉ. पंडित छन्नू लाल मिश्र के परमशिष्य डॉ. इंद्रेश मिश्रा नई दिल्ली का शास्त्रीय और उप शास्त्रीय गायन भी होगा। देश विदेश के चर्चित चेहरे मशहूर तबला वादक श्री राजेश मिश्रा जिन्होंने अब तक जी टीवी और सोनी टीवी जैसे चैनलों पर आयोजित दर्जनों सांगीतिक कार्यक्रमों में तबला वादन किया हैं वो भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ में बनारस के प्रसिद्ध युवा सारंगी वादक श्री अंकित मिश्रा और पलामू प्रमंडल के जाने माने ढोलक तबला वादक सोनू कौशिक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें