नगर निगम के आयुक्त व समस्त मीडिया बंधुओं को दिल से धन्यवाद ,खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम आयुक्त ने लिया संज्ञान-धीरज मिश्रा।

पलामू न्यूज Live// पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा ने पलामू मेदिनीनगर नगर निगम के आयुक्त को आभार जताया है। बतादें की गढ़वा-शाहपुर सड़क किनारे नगर निगम द्वारा कूड़ा कचरा का ढे़र जमा किए जाने के कारण। उस सड़क से गुजरने वाले मुसाफिरों व ग्रामींणो को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर नगर निगम के आयुक्त को मीडिया के माध्यम से समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जमा किए गए कूड़ा कचरा का ढेर हटाने का आग्रह किया था। पलामू के समस्त मीडिया चैनलों से प्रकाशित खबरों का हुआ सकारात्मक असर जिसके पश्चात पलामू मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा कूड़ा-कचड़ा की सफाई कराकर छाई डस्ट से भरावट कर स्थान को साफ कर दिया गया है। सामाजिक संस्था इंसानियत का रिश्ता का संचालक धीरज मिश्रा ने सड़क किनारे जमा किए गए कूड़ा कचड़ा का नगर निगम द्वारा सफाई कराए जाने पर खुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अंतर्गत घरों का कूड़ा कचड़ा के लिए स्थाई तौर पर शहर से बाहर डंपिंग यार्ड का निर्माण कराए जाने की जरूरत है ताकि शहर वासियों एवं आम जनमानस को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मालूम हो कि गढ़वा-शाहपुर मुख्य सड़क के किनारे मेदिनीनगर शहर का कूड़ा कचरा फेके जाने के कारण कचरा से निकल रहे दुर्गंध के कारण राहगीरों का उस सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया था। कचरा का ढे़र जमा होने के कारण दिन भर दर्जनों जानवरों गाय कुता द्वारा जमा कूड़ा कचरा खाने के लिए सड़क पर जमा होने के कारण वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। कचरा खाने के लिए जमा हुए जानवरों के झुंड द्वारा बीच सड़क पर आपस में लड़ते रहने के कारण सड़क पर मुसाफिरों को दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। इसके साथ ही बारिश का मौसम होने के कारण बारिश से कूड़ा कचरा भींग जाने से कचरा से निकलने वाली बदबू दुर्गंध के कारण लोगों में और कूड़ा कचरा खाने के कारण मवेशियों में भी बीमारी फैलने का भी प्रबल संभावना बनी हुई थी। इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान कराने के लिए नगर निगम के आयुक्त से धीरज मिश्रा ने मीडिया के माध्यम से खबर प्रकाशित करा कर आग्रह किया था। जिसके लिए समस्त मीडिया बंधुओं को दिल से आभार प्रकट करते हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें