मंत्री बादल पत्रलेख डॉ संजय कुमार को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित तो खुशी में रविदास परिवार पलामू ने भी उनके आवास पर आकर किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक संजय कुमार को रविदास परिवार ने किया सम्मानित। बतादें की झारखंड राज्य सर्जन एशोसिएशन के सचिव और मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग के H.O.D. डाॅक्टर संजय कुमार को पलामू जिला में चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए। 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड राज्य के कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख द्वारा सम्मानित किया गया।
उनके इस सम्मान से रविदास परिवार भी गौरवान्वित हुआ इसीलिए दिनांक 23 अगस्त 2023 को डाॅक्टर संजय कुमार के आवास पर रविदास परिवार पलामू के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई सभी ने कहा कि मंत्री के हाथों से एक डॉक्टर को सम्मानित होना कही न कही उसके अंदर छुपी हुई अच्छाईयों कि देन है।
वहीं डॉ संजय कुमार ने कहा कि झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
उसका श्रेय क्षेत्र की जनता तथा सभी वर्गों के सभी समाज के लोगों को जाता है आज हम उन्हीं के बदौलत इस मुकाम पर हैं क्योंकि जो जैसा करता है परिणाम उसे वैसा ही मिलता है।
मौके पर मनोज राम, विनोद राम, अरविंद राम, नागेन्द्र प्रसाद, श्रवण राम, रामस्वरूप राम, सत्येंद्र राम,आयुष कुमार,हेनेन्द्र कुमार इन्द्रदेव राम, विश्वनाथ राम,सत्रुघ्न कुमार सत्रु, विरेन्द्र राम,कुश कुमार, राजेन्द्र बौद्ध,पंकज कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।