रामायण वेद पुराण गीता सभी में बताया गया ज्ञान सद्गुरु की कृपा से प्राप्त होती है-साध्वी प्रेरणा बाईजी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोइंगा गांव में मानव धर्म सेवा समिति शाखा पलामू के द्वारा लोइंगा मुखिया रंजीत यादव उर्फ गुड्डू यादव के यहां सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस सत्संग में हरिद्वार से आए हुए सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के शिष्या साध्वी प्रेरणा बाईजी द्वारा मनुष्य को अपने अंदर में ईश्वर को जानने तथा उसको सिमरन करने के लिए अपने हृदय में ईश्वर को साक्षात्कार करने के बारे में बताया गया। साथ हीं उन्होंने कहा कि अगर किसी को प्रत्यक्ष में अपने अंदर आत्मसात करना हैं ईश्वर का दर्शन करना चाहता है जो रामायण वेद पुराण गीता सभी में दिव्य दृष्टि के द्वारा जो बताया गया है। उसके बारे में उन्होंने कहा कि यह ज्ञान सद्गुरु की कृपा से प्राप्त होता है भक्तों ने उनका स्वागत किया और शांतिपूर्ण उनकी वाणी को सुना। मौके पर  क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधीयों के साथ साथ दर्जनों ग्रामींण मौजूद हो कर सद्गुरू के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें