पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के पत्नी रिया सिन्हा गिरोह के एक बाॅडीगार्ड को अवैध 8 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के रेहला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा को अवैध 8 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के आदेश पर रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने एक टीम गठित कर कार्रवाई की और सूचना के आधार पर गढ़वा से मेदिनीनगर की ओर जा रही एक यात्री बस को पुलिस चेकपोस्ट पर रुकवाया।
वहीं बस के रुकते ही गिरोह का सक्रिय सदस्य मनीष कुमार राम ने अपने साथ रखे काले बैग को लेकर भागने लगा इसी क्रम में पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ा।
उसके बाद पूछताछ करने पर मालूम चला कि गिरफ्तार अपराधी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह के लिए काम करता है वह कुख्यात अपराधियों सुजित सिन्हा के पत्नी रिया सिन्हा का बाॅडीगार्ड है।
गिरफ्तार अपराधी पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गाँव निवासी रामप्यारी राम का 28 वर्षी पुत्र मनिष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा है।
जो इंदौर से मंगाकर सभी पिस्टल को राँची सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को देने जा रहा था जहां पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी मनीष राम के पास से 8 सेमी आटोमेटिक पिस्टल के साथ-साथ 16 जिंदा गोली और 4 मिस फायर गोली बरामद किया है।
वही इस गिरोह में संलिप्त और भी अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।