लातेहार में 11 वर्षीय नबालिक लड़की के साथ अज्ञात लोगों ने किया दुष्कर्म बच्ची कि मौत।

झारखंड राज्य के लातेहार जिला चंदवा प्रखंड अंतर्गत हुटाप पंचायत के हाका गांव निवासी 11 वर्षीय नबालिक लड़की रूपा कुमारी के साथ कुछ अज्ञात जातिवाद मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों ने बलात्कार कर बहुत ही निर्मम तरीके से फिर एक झारखंड के बेटी की हत्या कर दिया है। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता बिलास राम का कहना है की बच्ची 14 अप्रैल 2023 को शाम तक घर में ही थी। लगभग शाम के 7 बजे के बाद घर पर नहीं मिलने पर मैं और मेरे परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर से ढूंढने की कोशिश की परंतु नहीं मिली।
वहीं 15 अप्रैल 2023 दिन शनिवार की सुबह बच्ची का लाश घर के कुछ दूरी पर मिला। प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई खुलासा नही हुई है। पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है पुलिस मृतक के परिजणो को ढांढस बंधाते हुए वादा किया।
कि दोषि जो भी है बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा। वहीं खबर सुनकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश महासचिव मा बिरेंद्र कुमार के साथ लातेहार जिला अध्यक्ष सहित जिला के सभी भीम आर्मी पदाधिकारी गन पहुंच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से विनती कर रही है।
मौके पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन संजय रविराज प्रदेश अध्यक्ष सहीत दर्जनों लोगो ने इस घटना से भारी दुख व्यक्त किया है।