मनातू प्रखंड पदमा पंचायत स्थित तेतरडीह में बाबा साहेब की 132वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई।

पलामू-मनातू प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत के तेतरडीह अम्बेडकर चौक के समिप दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती हर्सोलाश के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के अनुपस्थिति मे उनके छोटे भाई बबलू सिंह, विशिष्ट अतिथि मनातू जिला परिषद प्रदीप कुमार चावला, सम्मानित पदमा मुखिया अनुज प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव यादव, पंचायत सचिव कमला प्रसाद ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर नमन एवं श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक रामदेव राम ने कीए। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों द्वारा अपने- अपने संबोधन में कहा गया कि बाबा साहब के वजह से ही आज हम सभी एकत्री हैं उन्होंने ऐसा भारतीय संविधान को लिखा उसी के अनुसार पुरा देश चल रहा है। वहीं कई वक्ताओं ने बाबा साहेब के बारे में बखान कर बताया इस दौरान बाबा साहेब को सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं सभी तेतरडीह के युवा ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब की  झांकी छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा दिखाई गई। सभी एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नही बल्कि भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैर-बराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें