पलामू एसपी के धर्मपत्नी ने ट्रैफिक पुलिस के 60 जवानों के बीच इपसोवा के पलामू शाखा की ओर से “सनग्लासेस एवं गमछे” का किया वितरण।

पलामू-मेदिनीनगर शहर थाना पलामू में ट्रैफिक पुलिस के 60 जवानों के बीच इपसोवा की पलामू शाखा की ओर से सनग्लासेस और गमछे का वितरण किया गया। पलामू के मेदिनीनगर में बढ़ते पारे एवं चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए इपसोवा जिला अध्यक्ष एवं पलामू पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती कंचन सिन्हा ने यह वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के जवान भीषण गर्मी में भी सड़कों पर खड़े रहकर जिले की व्यवस्था संभालते हैं एवं धूल तथा धुएं के बीच अपने कर्तव्य पर मुस्तैद रहते हैं। इस लिए इस परिस्थिति में जिले के पुलिस परिवार के मुखिया होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि जिले के पुलिस जवानों को एक छोटी सी गिफ्ट या जरूरत के अनुसार मदद करना सराहनीय कार्य है। जो आगे आकर सभी को आवश्यक्ता अनुसार समय-समय पर करनी चाहिए वहीं दिए गए चश्मा और गमछा पुलिस जवानों को धूप धूल और धुएं से बचाने में मददगार होगा। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि भविष्य में ट्रैफिक जवानों को चौड़े रिम वाले हैट एवं फ्लोरेसेंट जैकेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उन्हें और सुविधा हो सके। आज सतुआनी पर्व के अवसर पर सभी जवानों के बीच सत्तू के शरबत का भी वितरण किया गया। इस आयोजन में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग ,रुद्रानंद सरस, रेवा शंकर राणा ,रामजीत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें