बाबा साहब के 132वीं जयंती पर दारूडीह में बच्चों के बीच पंकज कुमार के द्वारा कलम का किया गया वितरण।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत दारूडीह पंचायत के दारूडीह गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती बडे़ ही धूम-धाम  के साथ मनाई गई। वहीं भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅक्टर भीम राव अम्बेडकर के जयंती के शुभ अवसर पर दारूडीह निवासी पंकज कुमार पिता प्रभू राम  के द्वारा बच्चों के बीच पेन (कलम) का वितरण किया गया। वहीं पेन वितरण कर कई उदाहरण देते हुए स्वंय सेवक पंकज कुमार ने कहा की किसी भी कानूनी लडा़ई को जितने के लिए कलम की आवश्यक्ता होती है तलवार की नही चाहे गांव ब्लौक थाना या कोर्ट कचहरी हो हर जगह कानूनी लडा़ई सिर्फ कलम के बदौलत से ही जीती जाती है। आप सभी जानते हैं की इसी कलम के द्वारा विश्व रतन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को लिखा है। जिस संविधान के इशारे पर पूरे देश के सभी कायदा कानून चलता है चाहे वह किसी भी जाती धर्म का हो हर प्रकार की जुर्म इस कलम के द्वारा ही हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट न्यायालयों के न्यायधीशो के द्वारा सजा सुनाई जाती हैं। इसलिए इस कलम का महत्व को समझें और अपने बच्चे को उच्च शिक्षा प्राप्त कराएं जब वह बच्चा शिक्षित हो जाएगा खुद-ब-खुद भारतीय संविधान को समझेगा और निडरता के साथ अपना हक अधिकार को पहचानेगा। मौके पर उदय राज, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, सिद्धांत गौतम, उपेन्द्र सहीत दर्जनों लोग एवं बच्चे मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें